कोडरमा: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय में दिया धरना
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के द्वारा समाहरणालय परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों की वर्तमान स्थिति काफी खराब है। पलाश जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट को खत्म करते हुए आजीविका कर्मियों का राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए।