पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश से लौटी ठंडक
अमरकंटक क्षेत्र में गुरुवार शाम 6.30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंडक लौट आई। बारिश के बाद अमरकंटक की वादियों में मौसम सुहावना हो गया, वहीं श्रद्धालु और पर्यटक ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।