कांकेर: शहर कांकेर का मिनी स्टेडियम 6 साल बाद भी अधूरा
Kanker, Kanker | Oct 8, 2024 कांकेर शहर में खेल मैदानों की बहुत ज्यादा कमी है।जो मैदान हैं उनकी भी स्थिति अच्छी नहीं है। मंगलवार को दोपहर 3.30 बजेमिनी स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बताया कि शहर के मिनी स्टेडियम के नाम से पहचाने जाने वाले मैदान को 6 साल पहले 4 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाना था।मिनी स्टेडियम में जगह जगह गड्ढे हो गए है।