मुरैना नगर: काजी बसई गांव में संदिग्ध कार हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत 5 घायल
मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के काजी बसई गांव में दरवाजे पर खड़ी संदिग्ध कार हटाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। संदीप जाटव ने कार हटाने को कहा तो शमशाद खान अपने परिजनों के साथ लाठियां लेकर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी पीटा गया। महिला समेत 5 लोग घायल हुए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।