महसी: हरदी थाने के SP ने किया निरीक्षण, फरियादियों की समस्याएं सुनीं और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार हरदी थाने का निरीक्षण कर थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात, बैरक एवं अभिलेखों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई तथा थाना परिसर में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।