दमोह: भूरी बिजौरी मार्ग पर गौवंश तस्करी का भंडाफोड़, दो महिला आरोपी गिरफ्तार, एक फरार: CSP एच आर पांडे
दमोह भूरी बिजौरी मार्ग पर आईटीआई के पास गौवंश तस्करी का मामला सामने आया। सैकड़ों गौवंश हांककर ले जाए जाने की सूचना पर हिन्दू संगठनों ने पुलिस को अवगत कराया। जांच में पर्ची की जानकारी गलत मिलने पर पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। गौवंश को मारूताल गौशाला भेजा गया है। सीएसपी एच आर पांडे ने जानकारी दी।