कुनकुरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में रविवार दोपहर 3 बजे सिकल सेल रोग की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में 40 स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सिकल सेल रोग की पहचान, जांच, उपचार, परामर्श, प्रब