शिवपुरी नगर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दूरसंचार वाहिनी में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न
शिवपुरी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार की सुबह साढ़े 7 बजे दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दूरसंचार वाहिनी के उप महानिरीक्षक राजीव लोचन शुक्ल के कुशल निर्देशन और गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।