सिमरी: सिमरी सीएचसी में अस्पताल की कथित लापरवाही के बीच किशोर की मौत मामले में अबतक कारवाई नहीं, जांच टीम गठित
Simri, Buxar | Jul 1, 2026 सिमरी सीएचसी में कथित लापरवाही के बीच 14 वर्षीय किशोर कौशल कुमार की मौत के मामले में एक हफ्ते से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोई खास कारवाई नहीं हुई है। हालांकि सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने बुधवार की सुबह 9 बजे कहा कि मामला सामने आने के बाद दो सदस्यीय टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।