खड्डा: हनुमानगंज थाने की पुलिस ने शराब तस्करी का किया खुलासा, 12 लाख की गाड़ी सहित अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर को भेजा गया जेल
कुशीनगर जिले की हनुमानगंज पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का बीते दिन भंडाफोड़ करते हुए एक पिकअप वाहन से 68 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।बरामद माल और वाहन की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हनुमानगंज थाना पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत निवासी है