मड़ियाहू: तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में 3 अलग-अलग मामलों में नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में ओझापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को मनीपुर गांव निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया।