सोमवार को जिला सामाहरनालय में लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में समग्र शिक्षा, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत नामांकन,पोशाक ,पुस्तक, साईकिल, छात्रवृति वितरण, मध्याह्न भोजन, पोषण वाटिका से संबंधित समीक्षा कर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति देखीl