कटंगी: बड़ा राम मंदिर में 1008 राम भक्तों और धर्म प्रेमियों ने सुंदरकांड का पाठ का रचा इतिहास
कटंगी शहर के बड़ा राम मंदिर में शनिवार की शाम 1008 राम भक्तों और धर्मप्रेमियों ने सामुहिक रुप से सुंदरकांड का पाठ कर एक इतिहास बना दिया है। माननीय न्यायाधीश सुश्री सुधा पाण्डेय और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस माणिक मणि कुमावत इस ऐतिहासिक अवसर की साक्षी रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ लिया।