कैराना: कैराना के दभेड़ीखुर्द गांव में खेत की डोल को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला दर्ज
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ीखुर्द निवासी अकरम ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने अपने खेत की डोल पर पॉपलर के पेड़ लगाए हैं। आरोप है कि गांव खुरगान निवासी तैय्यब भी अपने पेड़ों के बहाने उसकी जमीन में खुदाई करने का प्रयास करता रहता है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह खेत पर मौजूद था। तभी मारपीट की।