कटिहार: बलवा गांव की वृद्ध महिला ने खाया जहर, सदर अस्पताल में भर्ती, कारण अज्ञात
रविवार के दोपहर 3 बजे एक वृद्ध महिला को परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसकी हालत जहर खाने से बिगड़ी थी। महिला रहमती देवी के पुत्र सावन कुमार ने बताया कि घर के सभी पुरुष अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर पर उनकी मां और भाभी थी। दोपहर भाभी के द्वारा उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनकी मां ने जहर खा लिया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।