बेगूसराय: मोसादपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का हुआ प्रसारण, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए शामिल
मोसादपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सराहते हुए कहा कि इससे गरीबों व युवाओं में एक सकारात्मक ऊर्जा आती है. उन्होंने कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनना चाहते हैं.