बेगूसराय: जिले के 04 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक मद्द निषेध परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, सुरक्षा के इंतजाम
जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित अवर निरीक्षक परीक्षा मद्दनिषेध एवं निगरानी विभाग में पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. यह बातें सदर एसडीओ राजीव कुमार ने कही. परीक्षा एक पाली में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक संपन्न हुई. परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हो सके इसको लेकर पहले से तैयारी की थी.