बेगूसराय: रतनपुर शिव मंदिर पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, मेयर पिंकी देवी हुई शामिल
रतनपुर शिव मंदिर पर रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर पिंकी देवी मौजूद रही. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि इस भीषण ठंड में कंबल वितरण किया जाना अच्छी बात है. इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा भी अगले सप्ताह से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा.