बेगूसराय: आगामी 1 फरवरी से जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, DM ने जारी किया संयुक्त आदेश
आगामी 1 फरवरी से जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। डीएम रोशन कुशवाहा ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक संपन्न होगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 फरवरी तक संपन्न होगी।