गभाना: चंडौस पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह के मुताबिक बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात के गांव भटवारा निवासी नितिन पुत्र पिंटू कोर्ट में विचाराधीन चोरी के मामले में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। बुधवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया।