नानपारा: नानपारा समाधान दिवस में न्याय के लिए भटक रही महिला ने डीएम और एसपी से कहा, आत्मदाह कर लूंगी, मचा हड़कंप
नानपारा में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के सामने एक महिला अचानक चिल्लाते हुए पहुंचीं। वह अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मदाह की चेतावनी देने लगी। उसने बताया कि उसके जमीन को अवैध तरीके से बेच दिया गया है। वह जमीन पर कब्जा पाने के लिए पिछले दो साल से भटक रही। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी