केिशनपुर: मलाढ में सुधा कंपनी की कंटेनर ने मासूम को कुचला,मौत
सुपौल के किशनपुर थाना इलाके के मलाढ में पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार में आ रही सुधा की गाड़ी ने एक 10 वर्षीय बच्चे को रौद दिया। इधर बच्चे की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन सहित ग्रामीणों ने एनएच 327 ए को मलाढ पेट्रोल पंप के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका।