शेखपुरा में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने एसडीएम श्रीमती प्रियंका कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों का स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर आयोजकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा संपन्न कराने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दुर्गापूजा के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
26 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 17, 2026