कोंडागांव: ग्राम पल्ली में तीन दिवसीय 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव कार्यक्रम में शामिल हुए
कोंडागांव जिले के ग्राम पल्ली में बुधवार की दोपहर 3:30 बजे से तीन दिवसीय मानसगान एवं 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। सामाजिक समरसता, सद्भावना और जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम परमवंदनीया माताजी जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत पल्ली एवं हिरक मंडल के तत्वावधान में 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित