पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में एक युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | Jul 27, 2026
पूर्णिया मरंगा थाना क्षेत्र के लोहजर गांव में एक युवक को बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय मो. मोइज के रूप में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार उस समय घायल हो गए, जब उन्होंने बाइक छीनकर भाग रहे एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है