इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई में बेटी की ससुराल में शादी समारोह में आए व्यक्ति की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Apr 30, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई में बेटी की ससुराल में शादी समारोह में आए राजस्थान के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। प्रथम दृष्टया मामला हाथरस क्षेत्र में हादसे का सामने आया है। राजस्थान के जिला डींग, थाना कुम्हेर के गांव रार ताखान (जाजम पट्टी) निवासी महेंद्र सिंह (42) पुत्र नेम सिंह की हुई मौत।