बेरढाना गांव के नाले में बाढ़, 1 घंटे तक थमा आवागमन 🌧️
लगातार बारिश के चलते सोमवार शाम करीब 4 बजे बेरढाना गांव का नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। इस मार्ग से छपारा क्षेत्र के कई गांवों के साथ अमरवाड़ा जाने वाले वाहन भी गुजरते हैं, लेकिन बाढ़ आने पर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले पर स्थायी पुल निर्माण की मांग करते हुए जल्द समाधान की अपील की है।
📍 आपकी क्या राय है? क्या यहां जल्द पुल बनना चाहिए? कमेंट में बताइए।
#Seoni #Chhapara #Beradhana #Flood #Rain #Bridge #MadhyaPradesh #HKNewsSeoni
प्रदेश की न्यूज़ QK news @
Chhapara, Seoni | Jul 20, 2026