गरौठा: इमलौटा गांव में खेत में भैंस चरा रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत, जामुन के पेड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा
लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम इमलोटा में खेत पर भैंस चरा रहे 60 वर्षीय किसान रणमत राजपूत की करंट लगने से मौत हो गई। उन्हें सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार सदमे में है।