हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त किया। बरामद शराब की कीमत करीब ₹70 लाख बताई जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।