रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में विधिक जागरूकता अभियान, आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं और बच्चों को बताए गए अधिकार
हरदा जिले में विधिक जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 21 में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना रहा। रहटगांव सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे शिविरों के जरिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।