नगीना: नगीना के पखनपुर में गेंहू क्रय केंद्र का एडीएम वित्त एवं राजस्व ने किया निरीक्षण, खरीद शुरू न होने पर जताई नाराजगी
Nagina, Bijnor | Apr 17, 2026 शुक्रवार की सांय करीब पांच बजे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह द्वारा आज नगीना स्थित गेंहू क्रय केंद्र पखनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि केंद्र प्रभारी द्वारा अभी तक खरीद की शुरुआत नहीं की गई है। उन्होंने केंद्र प्रभारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिए।