सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पर ग्राम रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया, 7 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
सहारनपुर कलक्ट्रेट पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने लंबित मानदेय, ईपीएफ भुगतान समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने भाजपा के देवबंद ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी के माध्यम से मांगों के समाधान की अपील की।