मड़ियाहू: भानपुर गांव में 10 दिनों से जले ट्रांसफार्मर के कारण बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर के सुरेरी क्षेत्र के भानपुर गांव में पिछले 10 दिनों से दो 10 केवीए के ट्रांसफार्मर जले होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय भानपुर के पास एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।