छतरपुर नगर: बड़ामलहरा में नाबालिग से छेड़खानी मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, मां ने एसपी से लगाई गुहार
बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के 14 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि पड़ोस के युवक ने घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने से परेशान मां अब एसपी कार्यालय सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पहुंची है और आरोपी की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की है।