श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ कोर्ट ने चोरी और नशे के मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज की
अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सरिता नौशाद ने आपराधिक मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। जेअदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए इस स्तर पर राहत देना उचित नहीं है। न्यायालय ने माना कि आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और उन्हें जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है। साथ ही, गवाहों