खगड़िया: शहर के सूर्य मंदिर चौक पर हटाया गया अतिक्रमण, स्थानीय लोगों में मची अफरा-तफरी
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के सूर्य मंदिर चौक पर शुक्रवार दिन के 3:00 बजे को अतिक्रमित जगह को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों व पुलिस बल के जवानों की तैनाती में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इधर अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वे लोग अपने-अपने सामानों