अकबरपुर: गाली-गलौज व ईंट-पत्थर से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अकबरपुर थाना क्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर माती रोड, अकबरपुर के रहने वाले दिनेश सिंह पुत्र छेदालाल ने पड़ोस के रहने वाले राम स्नेही पर गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर उसे घायल कर देने व जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।