बैरसिया: कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है
भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और करीब पांच दिन बाद उसे पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वीडियो अन्य लोगों के साथ भी साझा किया गया।