आगरा: धनिया मिर्च खरीदने रुके किसान के डेढ़ लाख रुपए चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, डीसीपी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 14, 2026 आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को नगला परमसुख मार्ग व किरावली रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 18,100 रुपये, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सभी ने वारदात कबूल कर रुपये आपस में बांटने की बात स्वीकारी।