अमरोहा: अमरोहा जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, दूसरी पाली की परीक्षा शुरू: पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव
Amroha, Amroha | Jun 8, 2026 अमरोहा जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।