शिमला शहरी: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक अनशन पर, CAS पर लगी रोक हटाने और समय पर वेतन देने की मांग कर रहे हैं
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक शुक्रवार को एक बजे 24 घंटे के अनशन पर बैठ गए हैं। यह अनशन विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ के बैनर तले हो रहा है। संघ के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने बताया कि शिक्षक CAS पर लगायी गई रोक तुरंत हटाने और साल 2016 से लंबित DA एरियर तुरंत जारी करने ओर समय पर वेतन की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।