झांसी: झांसी में साइबर फ्रॉड करने वाला फर्जी इंस्पेक्टर पकड़ा गया, साथी IPS बनकर पुलिस को धमका रहे थे
Jhansi, Jhansi | Jul 21, 2026 झांसी की साइबर सेल और बरुआसागर पुलिस ने शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बरुआसागर थाने का इंस्पेक्टर बताकर लोगों से ठगी करता था आरोपी फोन पर लोगों को अश्लील वीडियो देखने के आरोप में मुकदमे और आजीवन कारावास का डर दिखाता था। फिर मामला रफा-दफा कराने के नाम पर उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करा लेता था।