टीकमगढ़: जतारा रोड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
जतारा रोड पर सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया।बताया गया कि सरकनपुर गाव निवासी युवक बाइक से अपने गाव से जतारा तरफ जा रहा था,रास्ते में जतारा रोड पर उसे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी,जिससे वह घायल हो गया।घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।