रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के गांव खिचिया में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, लगभग 10 बीघा गेहूं जलकर राख
रायसिंहनगर के गांव खिचिया में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार इस घटना में करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।