लखनादौन: लखनादौन बाईपास के समीप नेशनल हाईवे क्रमांक 34 में पहाड़ियों से गिरे पत्थरों से टकराकर ट्रक हुआ अनियंत्रित चालक को चोटे
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन बाईपास के समीप नेशनल हाईवे क्रमांक 34 के किनारे लगी पहाड़ियों से बारिश की वजह से गिरे पत्थरों से टकराकर ट्रक बुरी तरह से अनियंत्रित होकर पलट गया है इस दुर्घटना में चालक को मामूली चोटे आई हैं तो वहीं आसपास के लोगों ने जिम्मेदारों के ऊपर कारवाई की मांग की है।