आरा: आरा के प्राइवेट मां दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान लापरवाही से महिला की मौत, लाचार परिजन शव वापस ले गए
Arrah, Bhojpur | Apr 6, 2026 आरा के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला के परिजनों के द्वारा अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मौत होने के बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा शव को एंबुलेंस में रखकर सदर अस्पताल के गेट पर छोड़ दिया गया। लाचार परिजन शव को वापस अपने गांव ले गए।