सूरजगढ़: कजरा थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
कजरा थाना की पुलिस ने 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 1:30 बजे उसे कजरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. जमीन के नाम पर ठगी के मामले में श्रीघना गांव के रहने वाले रंजीत कुमार उर्फ़ रंजीत कुमार तांती को गिरफ्तार किया गया. इधर पोखरामा गांव से पुलिस ने मारपीट के मामले में सीताराम पांडेय के पुत्र चंदन पांडेय को गिरफ्तार किया है.