परिहार: परिहार चौक के मिठाई गोदाम के पास गंदगी और सुअरों के जमावड़े से लोग नाराज़
परिहार चौक स्थित एक चर्चित मिठाई दुकान के गोदाम के आसपास फैली गंदगी और सुअरों के जमावड़े को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि गोदाम के पास खुले में कचरा और गंदा पानी जमा रहने से वहां सुअर लोटते रहते हैं, जिससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस दुकान की मिठाइयां लोग शौक से खाते हैं