सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट करने वाले स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
थाना मोतीनगर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर युवक से मारपीट करने वाले स्थायी वारंटी आरोपी नीरज कोरी (26), निवासी संतकबीर वार्ड को गुरुवार दोपहर 12:00 गिरफ्तार किया है। घटना 13 जनवरी की रात गुलाब बाबा मंदिर रोड की है, जहां आरोपी नीरज और पवन कोरी ने फरियादी प्रकाश पटैल निवासी सूबेदार वार्ड से शराब पीने 100 रुपये की मांग की थी।