सागर नगर: सागर की मुख्य सब्जी मंडी फरवरी से हर सोमवार बंद रहेगी, फल-सब्जी विक्रेता संघ का निर्णय
गुरुवार दोपहर 1:00 संघ के अध्यक्ष राजकुमार धामेचा और सचिव अकील राईन ने बताया कि तड़के 3 बजे से देर शाम तक लगातार काम करने के कारण व्यापारी और मजदूर शारीरिक व मानसिक तनाव झेल रहे थे। इसी को देखते हुए सोमवार को साप्ताहिक अवकाश तय किया गया है। मंडी में थोक, फुटकर और हाथ-ठेला व्यापारी सभी शामिल रहेंगे। नियम तोड़ने वालों पर संघीय कार्रवाई की जाएगी।